Header Ads

Newly discovered 10 mummies of the crocodiles in the Egypt - मिस्र के एक मकबरे में पहली बार एक साथ मिले 10 मगरमच्छों की ममी

Newly discovered 10 mummies of the crocodiles in the Egypt - मिस्र के एक मकबरे में पहली बार एक साथ मिले 10 मगरमच्छों की ममी

Newly discovered 10 mummies of the crocodiles in the Egypt - मिस्र के एक मकबरे में पहली बार एक साथ मिले 10 मगरमच्छों की ममी

Latest news on Amazing discovery of crocodiles mummies

जब कभी भी ममी की बात होती है तो मिस्र का जिक्र अपने आप आ जाता है। मिस्र के पिरामिड में दफन ममी की रहस्‍यमयी दुनिया ने हमेशा लोगों का ध्‍यान खींचा है। 

आज इस लेख में हम आपको मिस्र के एक मकबरे में पहली बार एक साथ मिले 10 मगरमच्छों की ममी, के बारे में बताने वाले है जो कि हाल ही में खोजे गए हैं।


 इन ममियों से मिस्र के प्राचीन ममी बनाने की प्रक्रिया पर खुलासे होंगे. और मगरमच्छों की ममी बनाने के पीछे की कहानी का भी पता चलेगा. क्योंकि इसके पहले बिल्लियों और अन्य जानवरों के भी ममी मिल चुके हैं. लेकिन इतने मगरमच्छों की ममी एकसाथ मिलना एक रहस्य है.

Where are the crocodiles mummies discovered?

अगर आप उन मम्मिस को ध्यान से देखेंगे तो आपको लगेगा कि कीचड़ के अंदर मगरमच्छ धीरे-धीरे अपने शिकार की ओर बढ़ रहे हैं. लेकिन असल में ये असली मगरमच्छों की ममी है. मिस्र में बहने वाली नील नदी के पश्चिम में स्थित एक मकबरे में 10 मगरमच्छों की ममियां मिली हैं. इस मकबरे का नाम है कूब्बत अल-हवा. बताया जा रहा है कि मगरमच्छों की ये ममियां करीब 2500 साल पुरानी हैं. 


प्राचीन मिस्र में प्रजनन के देवता सोबेक को खुश करने के लिए लोग मगरमच्छ चढ़ाते थे. क्योंकि मिस्र की पौराणिक कहानियों के मुताबिक सोबेक ऐसे देवता थे, जिनका सिर मगरमच्छ का था और शरीर इंसानों का. जो ममियां मिली हैं, वो 10 वयस्क मगरमच्छों की हैं. माना जा रहा है कि ये मगरमच्छ दो अलग-अलग प्रजातियों के हो सकते हैं. इसके बारे में हाल ही में एक रिपोर्ट जर्नल PLoS ONE में प्रकाशित हुई है. 

Importance of crocodiles in the civilization of Egypt

मिस्र की प्राचीन सभ्यता में मगरमच्छ का महत्वपूर्ण किरदार है. इसे वहां के भगवान से जोड़कर देखा जाता है. साथ ही इसे वहां पर पकवान के तौर पर भी देखा जाता था. इसके शरीर के अलग-अलग हिस्सों का अलग-अलग इस्तेमाल होता था. जैसे मगरमच्छ के फैट से दवाएं बनती थीं. जो शरीर के दर्द, अकड़न और गंजेपन के इलाज में इस्तेमाल होता था. मिस्र में इससे पहले बिल्लियों और बंदरों के ममी भी मिल चुके हैं. 

Why this 10 crocodiles mummies are different?

इससे पहले भी मगरमच्छ की ममियां मिली हैं लेकिन वो छोटे मगरमच्छों की होती थी. ये पहली बार है जब इतनी बड़ी मात्रा में वयस्क मगरमच्छों की ममियां खोजी गई हैं. रॉयल बेल्जियन इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरल साइंसेस की आर्कियोजुओलॉजिस्ट डॉ. बी दे कुपेरे ने कहा कि आमतौर पर हमें टुकड़ों में चीजें मिलती हैं. पहली किसी मकबरे में 10 मगरमच्छों की ममियां मिलीं, इसलिए ये खास बात है. 


डॉ. कुपेरे ने बताया कि जब भी कही प्राचीन जीव मिलते हैं तो आपको उस समय के बारे में कई जानकारियां मिलती हैं. ये जो दस ममियां मिली हैं, उनमें से पांच के सिर्फ सिर वाले हिस्से बचे हैं. एक ऐसा है जो सात फीट लंबा है, और उसके शरीर का लगभग हर हिस्सा सही सलामत है. इन मगरमच्छों को रेज़िन से लिपटे हुए लिनेन कपड़े से लपेटा गया था. यानी अब वैज्ञानिकों इन मगरमच्छों की स्टडी करने के लिए सीटी स्कैन और एक्स-रे का सहारा लेना पड़ेगा. 

Crocodiles mummies

कुछ ऐसे भी मगरमच्छ मिले हैं, जिनके ऊपर रेज़िन नहीं लगा है. सिर्फ लेनिन कपड़े से लपेटे गए थे. उन्हें कीड़ों ने खाकर खत्म कर दिया है. अब वैज्ञानिकों के पास बड़ा काम ये है कि वो इनकी प्रजातियों का पता करेंगे. और ये भी पता करेंगे कि किस तरह से उन्हें मारा गया या फिर उन्हे जिंदा ही ममी बना दिया गया.



No comments

Best 57+ Heartwarming Happy Maundy Thursday Quotes, Wishes, and Greetings to Spread Love and Blessings

  Best 57+ Heartwarming Happy Maundy Thursday Quotes, Wishes, and Greetings to Spread Love and Blessings Maundy Thursday Date: 28 March 2024...

Powered by Blogger.